Tuesday, May 30, 2017

समाज में जागरूक हो, काम कर रहे हो तो गलतियाँ तो होंगी ही | विनम्रता से स्वीकार करते चलो तो दिल पर बोझ कम होजाता है | ऋण उतारने के लिए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाते चलो | जो मिलजाए गले लगाते चलो | क्षमाशील बनो और क्षमा मांगते रहो | अच्छा लगेगा |
हर बात में स्कोर बराबर करने की मत सोचो |
आप किसी दोस्त की शादी में नाचे थे, तो नाचे थे | जरूरी नहीं कि वही दोस्त आपकी शादी में भी नाचे | आपकी शादी में कोई अन्य नाचेंगे |
बस आप आगे बढ़ते रहिये | दुनिया गोल है | यकीन मानिये आप की दूरी नहीं बढ़ेगी बल्कि शायद आप तेज चलें तो जीवन के घुमावदार रस्ते पर पुनः उनसे साक्षात्कार होजाए जो छूट गए थे |